मुरादाबाद। नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में खेले जा रहे आमंत्रण राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को महाराष्ट्र और यूपी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने यूपी को सात विकेट से हराकर विजेता बन गई। मैच के समापन पर विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश के सचिव अजय विक्रम पाठक ने बताया कि गुरुवार को महाराष्ट्र की टीम ने टास जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पंद्रह ओवरों में 159 रन का लक्ष्य रखा। जिसमें रोहित ने फाइनल में धमाकेदार पारी खेलते हुए 87 रन बनाए। जबकि कमल ने 36 रनों का योगदान दिया। महाराष्ट्र की ओर से प्रशांत, गनपत और गोकुल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य काक पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की ने ग्यारह ओवर एक गेंद में तीन विकेट खोकर मैच लिया। जिसमें संजय ने 43 रन, अक्षय ने 35 और गोकुल ने 22 रनों का योगदान दिया। महाराष्ट्र की टीम विजेता बनते ही खुशी से झूम उठी। उत्तर प्रदेश की ओर से अंकुर और रोहित ने एक एक विकेट लिया। इस मैच में मैन आफ द मैच महाराष्ट के गोकुल को चुना गया। मैच के दौरान निर्णायक सौरभ कश्यप, रचित रहे, जबकि स्कोरर रितिक और सुधांशु रहे। समापन पर एडिशनल कमिश्नर युद्घवीर सिंह और आरटीओ आरआर सोनी द्वारा विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सचिव अजय विक्रम पाठक ने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलने मौका मिलेगा।