फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय क्षेत्रों में बंद रहेंगे उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जानलेवा होती हवा में सुधार के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए आवासीय क्षेत्रों में चल रहे उद्योगों को बंद कराने का निर्णय लिया गया है। इसकी सिफारिश उद्योग विभाग के अफसरों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

आवासीय क्षेत्रों में उद्योग चलाने का कोई प्रावधान नहीं है। एनजीटी और शासन ने पहले ही आवासीय क्षेत्रों से उद्योगों को बाहर करने के आदेश दिए हुए हैं। उसके बावजूद महानगर में 18 हजार से ज्यादा ऐसे उद्योग चल रहे हैं, जिनमें आग जलती है। इनमें 14 हजार से ज्यादा पीतल गलाने की भट्ठियां हैं। इनसे निकलने वाले धूल व धुआं के कणों से वायु की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसके चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने आवासीय क्षेत्रों में चलने वाले उद्योगों को बंद कराने की सिफारिश की है। इसका पत्र जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों को भेजा गया है। प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ आरके सिंह ने बताया कि उद्योगों के बंद होने से वायु की गुणवत्ता में जल्द सुधार हो सकेगा। इसमें सभी को सहयोग करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें