संभल। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट मार्ग स्थित पीएनबी बैंक में ग्रामीण से दो युवक पचास हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की तहरीर पीड़ित किसान ने कोतवाली में दी है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। जिसमें दोनों युवक नजर आ रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी हरिओम बुधवार की दोपहर दो बजे बबराला के राजघाट रोड स्थित पीएनबी बैंक में पचास हजार रुपये निकालने पहुंचा। किसान काउंटर से रुपये लेने के बाद एक ओर खड़ा होकर रुपये गिरने लगा। तभी दो अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और किसान से बातचीत करने लगे। इसके बाद किसान ने रुपये गिरने के बाद अपनी जेब में रख लिए।
तभी दोनों युवकों ने किसान के चेहरे पर पाउडर झाड़ दिया। जिससे किसान नशे की हालत हो गया। इसके दोनों युवकों ने किसान की जेब में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। जबकि किसान शोर मचाता रह गया। घटना से बैंक मैनेजर को अवगत कराया गया। घटना की सूचना से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। जिसमें पूरी घटना से कैमरे में कैद हो गई। किसान ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।