फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Raid: आयकर के रडार पर मुरादाबाद के 50 कारोबारी, सीएल गुप्ता फर्म में 12 टीमों ने 20 घंटे तक की जांच

Wed, 29 May 2024 10:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के मशहूर निर्यातक सीएल गुप्ता फर्म में आयकर विभाग की 12 टीमों ने बीस घंटे से ज्यादा समय तक जांच की। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी छापामार कार्रवाई की। टीम के रडार पर जिले के 50 कारोबारी हैं। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में सीएल गुप्ता फर्म समेत अन्य जगहों पर पड़े छापे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के 50 से ज्यादा कारोबारी आयकर के रडार पर हैं। टीमें 20 घंटे से ज्यादा समय से कार्रवाई कर रही हैं। सूत्रों का दावा है कि अब तक मिले दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। सीएल गुप्ता ग्रुप की फर्मों में कई अन्य फर्मों से माल सप्लाई होता है तो कई अन्य फार्माें को सीएल गुप्ता की फर्म सप्लाई करती हैं।

विज्ञापन


जिसके जरिये अन्य कारोबारी भी जुड़े हैं। इन सभी मामलों में जांच पड़ताल की जा  रही है। शहर के कई बिल्डर, निर्यातक, कारोबारियों का कारोबार मुरादाबाद से लेकर दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और अन्य प्रदेशों तक फैला है।

मुरादाबाद में सीएल गुप्ता फर्म समेत अन्य जगहों पर पड़े छापे - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इनमें 50 से ज्यादा कारोबारी आयकर के रडार हैं। इनका कारोबार देश के साथ ही विदेशों तक फैला है। टीमें इन भी काला चिट्टा खंगालेंगी। अब तक उन्होंने कहां कहां कारोबार किया, इस कारोबार के क्या-क्या रिकार्ड हैं, कहीं आयकर चोरी तो नहीं की गई है।

मुरादाबाद में सीएल गुप्ता फर्म समेत अन्य जगहों पर पड़े छापे - फोटो : अमर उजाला
इसकी जांच टीम करेगी। बताया जा रहा है कि टीमें जिस तरह से कार्रवाई कर रही हैं, उसके दायरें में अन्य कारोबारी भी आ सकते हैं। इससे पहले भी शहर की कई निर्यात फर्मों पर आयकर विभाग की टीम छापा मार चुकी है।

मुरादाबाद में सीएल गुप्ता फर्म समेत अन्य जगहों पर पड़े छापे - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों के ठिकानों को भी खंगाल रहीं टीमें 
आयकर टीमें सीएल गुप्ता ग्रुप के स्कूल, अस्पताल, फर्म और आवासों पर कार्रवाई तो कर ही रही है, साथ ही इनके कर्मचारियों के ठिकानों को भी खंगाल रही है। इनके लैपटॉप, दस्तावेज और बैंक एकाउंट और संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

मुरादाबाद में सीएल गुप्ता फर्म समेत अन्य जगहों पर पड़े छापे - फोटो : अमर उजाला

चुनाव ड्यूटी का स्टीकर लगाकर पहुंचीं विभाग की गाड़ियां  
अमरोहा के डिडौली हाईवे पर स्थित सीएल गुप्ता फर्म पर इनकम टैक्स टीम ने छापामार कार्रवाई की। सुबह पांच बजे करीब छह गाड़ियां फैक्टरी में पहुंची। टीम ने गेट खुलवाते हुए कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी। जो कर्मचारी बाहर थे, उन्हें बाहर ही रहने दिया गया। जबकि जो अंदर रह गए उनके मोबाइल कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

मुरादाबाद में सीएल गुप्ता फर्म समेत अन्य जगहों पर पड़े छापे - फोटो : अमर उजाला
इनकम टैक्स अधिकारियों की गाड़ी चुनाव ड्यूटी का स्टीकर लगा हुआ था। उनके साथ स्पेशल फोर्स भी थी। सुबह जब लोगों को कार्रवाई का पता चला तो वहां पहुंच गए। लेकिन फोर्स ने उन्हें वहां से भेज दिया। वहां पहुंचने वाले कर्मचारियों को भी वापस भेज दिया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें