फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan: आजम की पत्नी की रिहाई का परवाना जेल पहुंचा, तकनीकी खामी की वजह से बाहर नहीं आ सकीं तजीन

Tue, 28 May 2024 08:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

मंगलवार को तजीन की रिहाई का परवाना जेल पहुंच गया। इसकी सूचना पर डॉ. तजीन फात्मा के समर्थक भी जेल के बाहर पहुंच गए। लेकिन परवाने में तकनीकी खामी होने की वजह से मंगलवार को रिहाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फातमा मंगलवार को रिहा नहीं हो सकीं। हालांकि उनकी रिहाई का परवाना जेल तक पहुंच गया था, लेकिन जेल प्रशासन का कहना है कि तकनीकी खामी की वजह से रिहाई नहीं हुई। अब बुधवार को रिहाई होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन

इससे पहले जेल के बाहर काफी संख्या में उनके समर्थक एकत्र हो गए थे, जिन्हें बाद में मायूस होना पड़ा। सपा नेता आजम खां को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 18 अक्तूबर 23 को उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात साल की सजा व पचास हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने इस मामले में सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम व उनकी पत्नी डा. तजीन फात्मा को भी सात साल की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन

कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया था। आजम खां इस वक्त सीतापुर, अब्दुल्ला हरदोई और डॉ. तंजीन फात्मा रामपुर जेल में बंद हैं। 24 मई को इस मामले में हाईकोर्ट से तीनों को राहत मिल गई है। मंगलवार को उनकी रिहाई का परवाना जेल पहुंच गया। रिहाई का परवाना जेल पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस बल अलर्ट हो गया। साथ ही डॉ. तजीन फात्मा के समर्थक भी जेल के बाहर पहुंच गए। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि रिहाई परवाना मिला है, लेकिन परवाने में तकनीकी खामी होने की वजह से मंगलवार को रिहाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें