फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किशोरियों समेत 48 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कोतवाली पर ‌कोविड 19 टेस्ट करता स्वास्‍थ्य कर्मी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी आने लगी है। बुधवार को आई आरटीपीसीआर और प्राइवेट की रिपोर्ट में सात किशोरियों समेत 48 लोग संक्रमित पाए गए। एक साथ 48 पॉजिटिव केस मिलने पर सेहत महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकांश संक्रमित पाश इलाकों के रहने वाले हैं। वहीं एंटीजन टेस्ट में कोई भी संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार में उतार चढ़ाव आ रहा है। दिवाली के बाद संक्रमण की रफ्तार में तेजी आई थी। लेकिन इसके बाद रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई थी। छह महीने में नवंबर में सबसे कम 551 संक्रमित मरीज मिले, जिससे सेहत महकमे को राहत मिली। वहीं बुधवार को 48 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें छह किशोरियां शामिल हैं। इनकी आयु बारह से सत्रह साल की बीच है। स्वस्थ होने पर चौदह मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11190 हो गई है। हालांकि 10718 मरीज स्वस्थ भी चुके हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 202 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें