फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के नए समय को लेकर नहीं रहेगा भ्रम, रेलवे भेजेगा संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ट्रेनों के नए समय को लेकर अब यात्रियों में भ्रम नहीं रहेगा। रेल यात्रियों के मोबाइल पर उनकी यात्रा से पहले ही रेलवे द्वारा संदेश भेजा जा रहा है। इस संदेश में रेल यात्री को उस ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय की पूरी जानकारी दी जा रही है, जिसमें यात्री ने बुकिंग कराई है। इसके अलावा एनटीईएस यानी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर भी ट्रेनों का अपडेटेड शेड्यूल उपलब्ध है।
विज्ञापन

चूंकि एनटीईएस का मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन नहीं हैं, इसलिए रेलवे एसएमएस भेजने पर ज्यादा जोर दे रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर लगे डिस्प्ले बोर्ड को भी एनटीईएस से जोड़ा जा रहा है। इससे यात्रियों को ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय की सही जानकारी मिल सकेगी। दरअसल पिछले कई दिनों से ट्रेन के टिकट पर ट्रेन का समय अंकित होकर नहीं आ रहा है। इससे यात्रियों में ट्रेन के स्टेशन पर आने के समय को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहती है। कई बार पूछताछ पर भी सही समय की जानकारी नहीं मिल पाती। इसलिए ट्रेन छूटने के डर से यात्री दो-तीन घंटे पहले ही स्टेशन पर आकर बैठ रहे हैं। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि कोविड के कारण ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी नहीं हो सका। दूसरी ओर रोजाना ट्रेनों के समय में बदलाव हो रहा है, इसलिए यह परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के निवारण के लिए ही यात्रियों के मोबाइल पर संदेश भेजना शुरू किया गया है।
ट्रेनों पर होने लगा कोहरे का असर
मुरादाबाद। रेल मंडल में कोहरे के कारण ट्रेनें प्रभावित होने लगी हैं। ट्रेनों की गति सीमा 110 से घटाकर 75 किमी प्रतिघंटा कर दी गई है। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत इंजन में फॉग सेफ डिवाइस भी लगाए गए हैं। यह उपकरण लोको पायलट को वातावरण के अनुसार परिचालन करने के लिए जानकारी उपलब्ध कराता है। कोहरे के कारण रफ्तार धीमी हुई तो ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ट्रैक क्लीयर होने के कारण जो ट्रेनें स्टेशन पर समय से पहले पहुंच रही थीं, वे अब लेट होने लगी हैं। बुधवार को अकाल तख्त एक्सप्रेस कोहरे के कारण ढाई घंटे देरी से चली और राजधानी एक्सप्रेस मुरादाबाद जंक्शन पर 45 मिनट देरी से पहुंची। इनके अलावा भी कई ट्रेनों के समय पर कोहरे का प्रभाव पड़ा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें