फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : जिला अस्पताल पहुंचे बुखार के 47 मरीज, बुखार पीड़ितों में पंद्रह बच्चे भी शामिल

Sun, 05 Sep 2021 02:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

वायरल और डेंगू के बढ़ते दायरे और बारिश के बीच शनिवार को बुखार के 47 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। बुखार पीड़ितों में करीब पंद्रह बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में उतार चढ़ाव के साथ ही वायरल का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसके चलते सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी पर पड़ने लगा है। यहां बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही। बावजूद इसके बुखार के 43 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


जहां इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाद में मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई। इस दौरान चार मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।  बुखार पीड़ितों में करीब पंद्रह बच्चे भी शामिल हैं। सभी बुखार पीड़ितों का मलेरिया टेस्ट कराया गया है। इनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी।
 

वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक और हॉस्पिटल मैनेजर ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को ओपीडी में पहुंचे मरीजों में 47 लोग बुखार पीड़ित पाए गए। इसमें चार मरीजों को भर्ती किया गया है। इन मरीजों की मलेरिया की रिपोर्ट रविवार को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें