फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य उपचुनाव में हुआ 45 प्रतिशत मतदान

Sat, 01 Oct 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
DM and SSP inspection in by election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लॉक बिलारी क्षेत्र में शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य पद उपचुनाव के लिए 45 प्रतिशत मतदान हुआ। मामूली नोकझाेंक और आरोप प्रत्यारोप के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। संवेदनशील माने जा रहे सहसपुर और थांवला में स्थित मतदान केंद्राें पर दिन भर स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सात बजे जिला पंचायत के वार्ड 37 में आने वाले सभी निर्धारित 70 मतदेय स्थलाें पर मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होने के पहले घंटे में तो मतदान अभिकर्ताआें को छोड़कर अधिकतर मतदान केंद्रों पर गिने चुने वोट ही पड़े।

सुबह लगभग आठ बजे से दस बजे तक मतदान मेें गति आई लेकिन दस बजे के बाद धूप तेज होते ही फिर मतदान सुस्त हो गया। सहसपुर, थांवला, करसरा, बिचौला ढूकी, तुरखेड़ा आदि मतदान केंद्राें पर तो दोपहर के समय वोटर न आने से अधिकतर मतदान केंद्र सूने दिखे।
विज्ञापन


सहसपुर में एक प्रत्याशी के समर्थकों के मतदान केंद्र में घुस जाने पर दूसरे प्रत्याशी के समर्थकाें ने शोर मचाते हुए खदेड़ दिया। करसरा, बिचौला ढूकी, बगपुरा और शाहपुर में दो प्रमुख प्रत्याशियाें के समर्थकाें में कई बार नोकझाेंक हुई।

डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी, एडीएम वित्त, एसपी सिटी, एसपी देहात के अलावा तहसील के पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार वार्ड 37 के ग्रामाें में भ्रमण करते रहे। सभी जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी अपने अपने सेक्टराें में स्थित मतदान केंद्राें पर पहुंचकर जायजा लेते रहे। एडीएम वित्त केएन सहगल ने मतदान संपन्न होने के बाद 45 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें