फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिद्धपीठ काली मंदिर और गंगा मंदिर में लगाए गए 45 सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाल बाग स्थित सिद्धपीठ काली माता मंदिर और गंगा मंदिर को पूरी तरह से सीसीटीवी से लैस करने की प्रक्रिया चल रही है। दोनों मंदिरों को 45 सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा गया है। अभी और आठ कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर के महंत हितेश्वर गिरि ने बताया कि श्री पंच दशनाम जूना अखाड़़ा की तरफ से मंदिर को व्यवस्थित करने की पूरी तैयारी जारी है। अखाड़े की तरफ से दिल्ली की एक कंपनी मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगा रही है। 32 नए कैमरों को डीवीआर से जोड़कर चालू किया गया है। मंदिर के निचले हिस्से में पुराने 13 कैमरों की मरम्मत कर दी गई है। काली माता मंदिर और गंगा मंदिर को एक साथ कैमरे से लैस किया जा रहा है। अभी आठ कैमरे दिल्ली से मंगाए जा रहे हैं।
वहीं, मंदिर की रसोई निर्माण के लिए बाहर से पत्थर मंगाए गए हैं। शीघ्र ही निर्माण शुरू किया जाएगा। इसी प्रकार चार नए शौचालयों का निर्माण शुरू किया गया है। पूछने पर मंदिर के महंत ने बताया कि अखाड़े की तरफ से निष्कासित राम गिरि और सज्जन गिरि को लाने की कोई कवायद नहीं चल रही है। अखाड़े की नीति स्पष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें