फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त का आफिस कब्जाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सफाई नायकों ने शनिवार को अपर नगर आयुक्त के कार्यालय पर कब्जा जमा लिया। निगम में बैठने का कोई स्थान न होने से नाराज सफाई नायकों ने पहले नगर आयुक्त के आफिस में भी घुंसने का प्रयास किया, लेकिन वहा ताला लगा होने के कारण लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

निगम के सफाई नायक काफी समय से बैठने के लिए एक कक्ष दिलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों के अनावश्यक बैठने के कारण अधिकारियों ने नगर निगम के सभा कक्ष और पार्षद कक्ष पर ताला लगवा दिया है। सफाई निरीक्षकों को शनिवार दोपहर पालिथीन के खिलाफ छापामारी के लिए बुलाया गया था। एक बजे तक अधिकारियों के न पहुंचने पर उनका गुस्सा बढ़ गया। सफाई कर्मचारी नेता ओमीलाल बाल्मिकी के नेतृत्व में सफाई नायक अपर नगर आयुक्त एसके श्रीवास्तव के आफिस में घुंस गए और कक्ष न खुलने तक उसी में बैठने की घोषणा कर दी। अपर नगर आयुक्त ने उनसे नगर आयुक्त के बाहर होने की बात कहकर उनकेलौटने का इंतजार करने को कहा, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। मौकेकी नजाकत को देखकर वह आफिस छोड़कर चले गए। ओमीलाल बाल्मिकी ने बताया कि सफाई नायकों, निरीक्षकों और आम जनता को बैठने के लिए निगम में कोई स्थान नहीं है। अब इसको बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें