महिला व युवतियों से फोन पर गंदी बात करने वाले चार दोस्तों को कटघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वह मोबाइल भी बरामद कर लिया। जिससे ये लोग अश्लील कॉल करते थे। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चाराें को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
सीओ कटघर महेश कुमार ने बताया कि करूला में रहने वाली एक युवती के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और कॉल आ रहीं थीं।युवती के भाई ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस कर लिया। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने शहजाद पुत्र साबिर निवासी भूड़े का चौराहा थाना गलशहीद और उसके साथी शाहरूख पुत्र मो. यासीन, आशु पुत्र शकील और रिहान पुत्र जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों ने बताया कि ये लोग किसी भी मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल कर देते थे।
कॉल वापस आने पर कोई पुरूष बोलता था तो रॉग नंबर बताकर कॉल डिस्कनेक्ट कर देते थे। अगर किसी महिला या युवती की कॉल आती थी तो उससे अश्लील बातें करने लगते थे। इसके अलावा उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भिजते थे। चारों ने कबूला है कि उन्होंने कई और लड़की और महिलाओं को परेशान कर चुके हैं। मंगलवार दोपहर पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भिज दिया है।