फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में 28 बुजुर्गों समेत 397 पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मिलन विहार स्थित वृद्धाश्रम में 28 बुजुर्गों समेत गुरुवार को 397 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा पीटीएस के 43 और पुलिस अकादमी के चार व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि बृहस्पतिवार को 747 व्यक्ति स्वस्थ हो गए। जिला सर्विलांस अधिकारी के अनुसार कोरोना को नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों को भी सतर्कता बरतनी आवश्यक है।
विज्ञापन

गुरुवार को 407 केस मिले, जिसमें से दस व्यक्ति ऐसे थे जो दोबारा जांच में भी पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में सक्रिय केस 2307 हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव के अनुसार मिलन विहार वृद्धाश्रम में वृद्धजनों और स्टॉफ को मिलाकर करीब 92 व्यक्ति रहते हैं। प्रत्येक 15 दिन बाद होने वाले रुटीन चेकअप के अंतर्गत बुजुर्गों की जांच की गई थी, जिसमें से 28 बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट मिलने के बाद आरआरटी टीम और वह स्वयं वृद्धाश्रम गए और बीमार बुजुर्गों को दवा वितरित की गई। इसके अलावा पॉजिटिव मरीजों को दूसरी मंजिल पर और स्वस्थ व्यक्तियों को पहली मंजिल पर कोविड प्रोटोकॉल के हिसाब से शिफ्ट किया गया है।
बुजुर्गों के खानपान के बारे में भी जानकारी ली जा रही है, क्योंकि उनकी सेहत के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है। इसके अलावा 43 पीटीएस के और चार पुलिस अकादमी के व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा आशियाना कालोनी में एक ही परिवार के पांच सदस्य और आकाश मेघदूतम अपार्टमेंट के एक परिवार के चार सदस्यों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। बिलारी के सात और कांठ के 11 व्यक्तियों, कुंदरकी के 14, एक शैक्षिक संस्थान के 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें