स्प्रिंग फील्ड स्कूल में 9वीं पंकज जेटली मेमोरियल ओपन इंटीवेशन प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक एवं बालिका वर्गों में कांटे की टक्कर के बाद विजेता खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल बुधवार को खेला जाएगा।
अंडर 15 क्वार्टर फाइनल की एकल प्रतियोगिता अंश गौर और कन्हैया के बीच खेली गई। इसमें अंश गौर विजेता रहे। इसी तरह प्रतियोगिता में शुभम कुमार ने हर्षित, यश ने श्रेय और वैभव चौधरी ने कार्तिक मेहरोत्रा को हराया। अंडर 19 क्वार्टर फाइनल की एकल प्रतियोगिता में सुन्नत ने गर्वित लोहनी, शुभम ने अनिकेत, कार्तिक ने सालिक, शुभम आनंद ने प्रिंस यादव को हराया। पुरुष एकल प्रतियोगिता में हेमंत ने शुभम और राहुल उपाध्याय ने हिमांशु को हराया। युगल वर्ग प्रतियोगिता में इरशाद एंड अनिल की जोड़ी ने एसए सक्सेना और उनके पार्टनर को हराया। अजय शर्मा और अमित अग्रवाल की जोड़ी ने अजय कपूर की जोड़ी को पराजित किया। अंडर 15 बालक वर्ग सेमीफाइनल एकल प्रतियोगिता में अंश गौर को हराकर शुभम कुमार विजेता बने। वैभव चौधरी ने यश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर 19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में शुभम आनंद ने कार्तिक को हराया। बालिका वर्ग में देवांशी ने स्वाति शर्मा को पराजित किया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य डा. स्वाति शर्मा ने कहा कि फाइनल बुधवार को खेला जाएगा। इसमें मंडलायुक्त अनिल कुमार राज, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त और संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र देव मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ियों को शाम छह बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। तीसरे दिन नीरू सरन, शिवानी शर्मा, उमा मिश्रा, अजय शर्मा, भूपेंद्र सिंह और धर्मेंद्र कौशिक समेत कई लोग मौजूद रहे।