फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 24 ट्रेनें थमीं, फिर भी स्पेशल एक्सप्रेस घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक दिसंबर से 24 ट्रेनों का संचालन तीन माह के लिए बंद हो गया। इसके बावजूद स्पेशल ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला नहीं थमा है। रविवार को (04005) जयनगर-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर 26 घंटे की देरी से पहुंची। इस ट्रेन को शनिवार रात 10:40 बजे पहुंचना था लेकिन रविवार देर रात एक बजे पहुंची।
विज्ञापन

यह ट्रेन तो सिर्फ एक उदाहरण है। स्पेशल ट्रेनों के घंटों लेट होने के कारण यात्री इनमें सफर करने से कतरा रहे हैं। इन ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा डेढ़ गुना ज्यादा है। इस सीजन में रेलवे को स्पेशल ट्रेनों से बहुत कम आय हुई है। कोहरे व ब्लॉक के कारण आए दिन ट्रेनें लेट हो रही हैं। कई रेलखंडों पर ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा 100 से घटाकर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है।
इसके अलावा रेलवे के नियमानुसार ड्राइवरों को निर्देश दिए गए हैं कि कोहरे में गति अपने विवेक से बढ़ाएं व घटाएं। जम्मू, अंबाला, उत्तराखंड आदि में भीषण कोहरे के कारण ट्रेनों के इंजनों में लगी फॉग सेफ डिवाइस भी काम नहीं कर रही हैं। ट्रेनें ज्यादा लेट होने की स्थिति में लोकेशन बताने वाले मोबाइल एप भी सही काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके कारण भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार को जयनगर-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस के अलावा दरभंगा-दिल्ली एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व कई स्पेशल ट्रेनें भी घंटों की देरी से चलीं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के समय पालन में काफी हद तक सुधार हुआ है। लंबी दूरी वाली ट्रेनों के समय में ज्यादा समस्या आ रही है। विभिन्न रेलमंडलों की टीमें इसमें सुधार करने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन



रविवार को यह ट्रेनें रहीं लेट
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कितनी लेट
04005 जयनगर-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 26 घंटे
04067 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 23 घंटे
04059 जयनगर-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस 8 घंटे
05283 मुजफ्परपुर-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस 3:13 घंटे
14241 नौचंदी एक्सप्रेस 2:40 घंटे
13257 जनसाधारण एक्सप्रेस 3 घंटे
15013 जैसलमेर-रामनगर एक्सप्रेस 1:35 घंटे
15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1:14 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें