फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात बिजली कड़की, बदरा बरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार को बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ देर रात बारिश ने महानगर को पूरी तरह भिगो दिया। तेज हवाओं ने एक बार फिर फिजा में सर्दी घोल दी। इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पहले भी ओलावृष्टि और भारी बारिश ने गेहूं, सरसों, टमाटर, मटर और बरसीम की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। मार्च महीने में लगातार बारिश ने किसानों की पेशानी पर पसीना ला दिया है।
विज्ञापन

मौसम का बिगड़ा मिजाज विशेषज्ञों को भी चकरा रहा हैै। मार्च के दूसरे सप्ताह में लगातार बूंदाबांदी और बारिश हो रही है। फरवरी-मार्च में मौसम का लगातार बिगड़े मिजाज की वजह ढूंढ पाने में मौसम वैज्ञानिक भी एकराय नहीं हैं। कई इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ को बता रहे हैं तो कुछ लोगों की निगाह में प्रशांत महासागर में अलनिनो की सक्रियता की वजह से मौसम में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों ने मौसम का अप्रत्याशित रुख बने रहने की आशंका जताई है। बताया गया है कि अगले कुछ दिन तक मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक और नेशनल क्लाइमेट सेंटर के चेयरमैन डा एके श्रीवास्तव ने अमर उजाला को बताया कि बदले मौसम के मिजाज के लिए कोई एक वजह नहीं बताई जा सकती। पश्चिमी विक्षोभ के अलावा अल निनो का भी हाथ हो सकता है। इससे अगले मानसून सीजन में बारिश पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

इससे पहले बृहस्पतिवार की सुबह भी बूंदाबांदी हुई। दिन भर सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही। पूरे दिन बादल छाए रहने व तेज हवाएं चलने के कारण बारिश की संभावना को देखकर किसानों के पूरे दिन होश उड़ रहे। क्योकि गेंहू की फसल में बाली निकल आई है और सरसों की फसल भी खेतों में पकी खड़ी है। अगर बारिश होती है तो किसानों की फसल को जबरदस्त नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें