फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी-हसीन जहां मामला: कोलकाता पुलिस को चार्टशीट दाखिल करने में लगे एक साल

Fri, 15 Mar 2019 12:22 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद में कोलकाता पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने में एक साल छह दिन लग गए। हसीन जहां ने पिछले साल आठ मार्च को पति शमी और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में कोलकाता क्राइम ब्रांच की टीम दो बार अमरोहा जांच करने गई थी। फिलहाल चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही एक बार फिर मियां-बीवी का विवाद सुर्खियों में आ गया है।
विज्ञापन


हसीन जहां ने छह मार्च 2018 को अपने आफिसियल फेसबुक एकाउंट पर व्हाट्सएप चैटिंग की स्क्रिन शार्ट और फोटो पोस्ट करके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का आरोप लगाकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जिंदगी में भूचाल ला दिया था। यहीं नहीं हसीन ने आठ मार्च 2018 को शमी और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ संगीन धाराओं में कोलकाता में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तब से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोलकाता क्राइम ब्रांच ने जांच करने में तेजी दिखाई। कोलकाता पुलिस दो बार शमी के गांव सहसपुर आई। गांववालों से पूछताछ की। वहीं गवाहों के बयान भी दर्ज किए। लेकिन इस मामले में कोलकाता पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने में एक साल छह दिन का वक्त लग गया। चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।   
विज्ञापन


कब क्या हुआ
- 06 मार्च 2018 को हसीन जहां ने व्हाट्सएप की स्क्रीन शाट फोटो वायरल किया
- 07 मार्च 2018 को मोहम्मद शमी धर्मशाला से अपने गांव पहुंचे और सफाई दी
- 08 मार्च 2018 को हसीन जहां ने कोलकाता में शमी और उनके परिवार के चार सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज कराई
- 18 मार्च 2018 को कोलकाता क्राइम ब्रांच की टीम शमी के गांव पहुंची
- 24 मार्च 2018 को बीसीसीआई ने शमी को क्लीनचिट दे दी
- 16 अप्रैल 2018 को शमी आईपीएल का मैच खेलने कोलकाता पहुंचे
- 18 अप्रैल 2018 को शमी और उनके भाई ने कोलकाता में बयान दर्ज कराए
- 06 मई 2018 को हसीन जहां कोलकाता से ससुराल सहसपुर पहुंची
- 07 मई 2018 को कोलकाता क्राइम ब्रांच की टीम ने अमरोहा में बयान दर्ज किए
- 08 मई 2018 को जोया में मियां बीवी का विवाद सुलझाने के लिए तुर्क बिरादरी की पंचायत हुई
- 14 मार्च 2019 को कोलकाता पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल किया

बिरादरी भी नहीं करा पाई समझौता
शमी से विवाद होने के दो महीने बाद मई 2018 में हसीनजहां बेटी के साथ अपनी ससुराल अमरोहा के गांव सहसपुर अलीनगर आई थी। उनके आने से पहले ससुराल के लोग घर पर दरवाजा लगाकर चले गए। हसीन करीब पांच दिन जोया में रही। इस दौरान तुर्क बिरादरी दोनों के बीच समझौता कराने के लिए आगे आई। लेकिन मामला फुस हो गया। तुर्क बिरादरी भी दोनों में समझौता नहीं करा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें