फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाल तख्त एक्सप्रेस में यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 50 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ लुधियाना से पटना अपने घर लौट रहा था। मुरादाबाद में जीआरपी ने शव ट्रेन से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पटना निवासी पारस सहाय (50) लुधियाना में फैक्ट्री में नौकरी करता था। पारस पिछले दो माह से वह बीमार था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर पारस को उसके परिजन पटना लेकर जा रहे थे। मंगलवार को पारस उसकी पत्नी और साला अकाल तख्त एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे। पारस कोच एस-आठ के सीट नंबर 17 पर सफर कर रहा था। सफर के दौरान पारस की हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी कोच में तैनात स्टाफ को दी गई। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर डाक्टरों की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। मंगलवार दोपहर दो बजकर 55 मिनट पर ट्रेन यहां पहुंची तो डाक्टरों की टीम पहुंच गई। यात्री को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें