फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने डीएम के सामने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसान दिवस में डीएम से गन्ना भुगतान कराने की मांग की। गन्ने का भुगतान न होने से किसानों की माली हालत बिगड़ने लगी है। इसकेसाथ ही किसानों को नकली कीटनाशकों की सप्लाई की जा रही है।
प्रशासन के किसान दिवस में भाकियू कार्यकर्ताओं की नाराजगी किसानों के उत्पीड़न को लेकर रही। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नीटू चौहान ने डीएम से कहा कि किसानों की पूरे साल की आमदनी गन्ने की फसल होती है। गन्ने का भुगतान न होने से किसानों को घरोंकी जरूरतोंको पूरा करने में भी परेशानी आ रही है। बीमारों को यथोचित उपचार नहीं मिल रहा है और बच्चों की फीस नहीं जा रही है। लगातार मांग के आवजूद मिल प्रबंधन लापरवाह बना है। इसकेसाथ ही मुडापांडे क्षेत्र में नकली कीटनाशकों की बिक्री होने से फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान महेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, देवीदास सिंह, हरफूल सिंह, देशपाल सिंह, सतपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह और मुकेश कुमार की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने किसानों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें