मिनटों में वाहन चुराकर नेपाल बेचने वाले दो ऑटोलिफ्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक कार और चार बाइकें बरामद की हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों वाहन चोरी कर नेपाल में बेच चुके हैं।
पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। एएसपी डा. यशवीर सिंह ने सिविल लाइंस थाने में ऑटो लिफ्टर गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस नई तहसील के पास वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार दोनों ऑटोलिफ्टर पकड़े गए। जिस कार से ये सफर कर रहे थे वो दिल्ली के सदर बाजार से चुराई गई थी।
पूछताछ में दोनों ने अपने नाम उन्होंने अपने नाम मो. जानी पुत्र अली जान निवासी शिव मंदिर के पास हजरतनगर गढ़ी थाना नखासा जिला संभल और दूसरे ने नाम आरिफ पुत्र भूरे बताया। वह संभल के मो. लाडम सराय का रहने वाला है। पूछताछ में जानी ने बताया कि उसे कटघर, गढ़ी और शाहबाद पुलिस वाहन चोरी में जेल भेज चुकी थी।