फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन चलेंगी छह और स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद से होकर गुजरने वाली 30 ट्रेनें 31 मार्च तक रद्द हैं। जिस कारण होली पर जाने वाले यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। होली मनाकर लोग वापस लौटने लगे हैं। जिस कारण ट्रेनों में खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। रेलवे ने तीन दिन छह स्पेशल गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल गाड़ियां 24,25 और 26 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली वाराणसी स्पेशल गाड़ी 25 मार्च की शाम छह बजकर 55 मिनट पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां दस मिनट ठहराव के बाद सात बजकर पांच मिनट आगे के लिए रवाना हाेंगी। वाराणसी से आनंद विहार 25 मार्च को सुबह पौने ग्यारह बजे मुरादाबाद आएगी। पांच मिनट ठहराव होगा। आनंद विहार लखनऊ स्पेशल 24 और 26 मार्च को चलेगी। ये ट्रेन दोपहर बाद तीन बजकर 50 मिनट पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन का आठ मिनट का ठहराव रहेगा। इसके अलावा लखनऊ आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 24 और 26 मार्च को चलेगी। ये ट्रेन सुबह पांच बजकर बीस मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके अलावा आनंद विहार मालदा स्पेशल ट्रेन 26 मार्च को चलेगी। ये ट्रेन सुबह सात बजकर बीस मिनट पर मुरादाबाद आएगी। इसके अलावा मालदा आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 26 मार्च को चलेगी। ये ट्रेन सुबह दस बजकर 25 मिनट पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि 24, 25 और 26 मार्च तक स्पेशल गाड़ियां चलेंगी। होली मनाकर लौटने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें