फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल मार्ट पर दस फीसदी पेनाल्टी के साथ 20 लाख टैक्स वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट पर नगरनिगम की टीम ने छापामारी करके करीब बीस लाख रुपये की वसूली की। लेटलतीफी के लिए नगर निगम ने विशाल मेगा मार्ट पर दस फीसदी की पेनाल्टी भी लगाई। नगर निगम के टैक्स विभाग ने शनिवार को चले अभियान में 63 लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि लाकड़ी फाजलपुर में एक्सपोर्टर आरआर ओवरसीज के मालिक देवेंद्र भारद्वाज और मझोला में शशि तलवार के प्रतिष्ठानों पर टीम पहुंची। दोनों का कई साल का हाउस टैक्स बकाया था। इनके प्रतिष्ठानों का सील किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसी दौरान दोनों से पांच-पांच लाख रुपये मिलने के बाद सीलिंग प्रक्रिया को रोक दिया गया। उन्हें बाकी रकम के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है।
राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि मझोला में शांतिराम इंस्टीट्यूट से 4.39 लाख रुपये, रितेश कत्याल की फर्म से .57 लाख रुपये वसूले गए हैं। इसके बाद नगर निगम की टीम ने काठ रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट पर छापामारी की। यहां हाउस टैक्स के 19.43 लाख रुपये की वसूली की गई। यह रकम आरटीजीएस के जरिये नगर निगम के खातों मेें ट्रांसफर की गई। साथ ही लेट लतीफी के लिए दस फीसदी पेनाल्टी भी वसूली की गई। इस अभियान में कर अधीक्षक साहब सिंह, मंगल सिंह, राजीव लोचन पाठक के साथ राजस्व निरीक्षक राजेंद्र, मोहित, आसिफ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें