फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में जुटे मंडल भर से रेल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आल इंडिया ओबीसी रेलवे इम्पलाइज एसोसिएशन ने कपूर कंपनी स्थित मंडल कार्यालय पर मंगलवार को वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया। जिसमें मुरादाबाद मंडल की सभी शाखा देहरादून, हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, धामपुर, गजरौला, हापुड़, चंदौसी, बरेली, शाहजहांपुर, रोजा, बालामऊ व मुरादाबाद से कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व मंडल सचिव एसके यादव ने कहा कि ओबीसी कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। उन्होंने ये भी नसीहत दी कि ओबीसी कर्मचारी अनुशासन में रहकर अपने रेल कार्य को निष्ठा पूर्वक करें और भ्रष्टाचार से हमेशा बचे। भ्रष्टाचार को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सदैव एकजुट रहे। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि न्यू पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। केंद्रीय संगठन सचिव केएस कुशवाहा ने कहा कि ट्रैक मैन को सभी विभागीय पदोन्नति परीक्षाओं में शामिल किया जाए। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक केएस कुशवाहा व एके वर्मा की देखरेख में वर्ष 2019-2020 के लिए मंडल कार्यकारिणी के चुनाव में मंडल अध्यक्ष पद संतराम और मंडल सचिव पद एसके यादव समेत पंद्रह पदाधिकारी चुने गए। अधिवेशन में जितेंद्र सिंह, मंटुन कुमार, सेतीराम, राहुल यादव, मनीष पटेल, भगवानदीन, सुभाष चंद्र समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें