फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमजीवी एक्सप्रेस के कोच से उठा धुंआ, घबराए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। श्रमजीवी एक्सप्रेस के कोच में सोमवार दोपहर डासना और पिलखुआ के बीच शार्ट सर्किट की वजह से धुंआ उठ गया। कोच में धुंआ देख यात्री घबरा गया और उन्होंने चीख पुकार मचा दी। चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी गई। इसके बाद तकनीकी टीम ने स्पार्किंग ठीक की। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। मुरादाबाद में ट्रेन रोकी गई और दोबारा चेकिंग के बाद ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर नई दिल्ली से राजगीर के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस रवाना हुई थी। इस ट्रेन का स्टापेज गाजियाबाद के बाद मुरादाबाद में है। ट्रेन डासना और पिलखुआ के बीच से गुजर रही थी। दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर ट्रेन के कोच से अचानक धुंआ उठ गया। जिससे यात्री घबरा गए और उन्होंने चीख पुकार मचा दी। यात्री कोच में इधर-उधर भागने लगे। एसी स्टाफ ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी। ट्रेन रुकते ही यात्री कोच से बाहर आ गए। पंद्रह मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। इसके बाद ट्रेन हापुड़ में रोकी गई। यहां भी चेकिंग की गई और स्पार्किंग को ठीक किया गया। यहां के बाद ट्रेन मुरादाबाद में रोकी गई और विद्युत स्टाफ ने स्पार्किंग को ठीक किया गया। इसके बाद ही ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें