फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आलीशान इमारत में तब्दील हो जाएंगे मंडल के 19 रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमृत भारत योजना से मंडल के 19 स्टेशनों की सूरत बदलने जा रही है। इनका भवन दो मंजिला होगा, साथ ही यात्री सुविधाओं का भी विस्तार होगा। स्टेशनों के नए भवन में निचली मंजिल पर प्लेटफाॅर्म और यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। पहली मंजिल पर विश्रामालय के साथ ट्रेन का संचालन करने वाले स्टाफ के लिए दफ्तर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस स्टेशनों पर एक से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। जिस पर पैदल यात्रियों के लिए रास्ता तो होगा ही, ट्रेन का इंतजार करने के लिए यात्रियों को बैठने की सुविधा भी होगी। इन स्टेशनों का सौंदर्यीकरण भी होगा। यहां दिव्यांगों व बुजुर्गों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।


इन स्टेशनों का होगा विकास
- अमरोहा

- गजरौला

- रामपुर
- चंदौसी
- बिजनौर
- नगीना

- हरदोई

- शाहजहांपुर

- रुड़की
- हर्रावाला
- हापुड़
- नजीबाबाद

- कोटद्वार

- बुलंदशहर
- धामपुर

चयनित स्टेशनों पर यह मिलेंगी सुविधाएं

संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, कैफेटेरिया, खानपान के रिटेल स्टाल। यात्रियों व कारोबारियों के लिए बैठने के लिए लॉज। 12 मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज। स्टेशन के फ्रंट का विकास व सौंदर्यीकरण। लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी। जल निकासी की व्यवस्था। वाई-फाई सुविधा।
विज्ञापन



हर्रावाला तक जाएगी 24 कोच की ट्रेन
''''अमृत भारत योजना'''' के तहत देहरादून के हर्रावाला स्टेशन का भी विकास होगा। वर्तमान में देहरादून स्टेशन पर व्यवस्था न होने की वजह से 18 कोच ही ट्रेन जा पाती है। हर्रावाला में 24 की ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी। वहां यार्ड का निर्माण कराया जा रहा है।



ट्रेन से कर सकेंगे चार धाम की यात्रा
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग चार धाम रेल लाइन प्रोजेक्ट जून 2025 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद यात्री ट्रेन से चार धाम का सफर कर पाएंगे। इसे रेल मार्ग से भार-चीन सीमा पर तैनात रहने वाले सैनिकों का सामान भी आसानी से जा सकेगा। 300 किमी से ज्यादा के इस मार्ग का 156 किमी हिस्सा मुरादाबाद मंडल में है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए डीआरएम कार्यालय के नजदीक नया कंट्रोल रूम तैयार हो चुका है। जोकि मार्च 2025 में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें