फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में शिक्षक मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शनिवार को मुरादाबाद के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। संघ पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 10 मांगों के समर्थन में आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया। संघ अध्यक्ष सुखवीर सिंह और मंत्री पुष्पेश मिश्र ने कहा कि 20 अगस्त को लखनऊ में रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, अंशकालिक शिक्षक के लिए समान वेतन, सेवानिवृत्त शिक्षकों का पेंशन पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। मंडल अध्यक्ष डा. सुनीत गिरी ने कहा कि नई पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि मांगों के समर्थन में संघ ने 20 अगस्त को लखनऊ में रैली का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह और संगठन मंत्री संजीव कुमार ने समायोजन हुए शिक्षकों के बकाया मानदेय एवं पुरानी सेवा जोड़ने की मांग उठाई। कर्मचारी शिक्षक समन्वयक समिति के जिला संयोजक अनिल चौहान ने विनियमित हुए शिक्षकों की समस्याएं रखी। डीआईओएस को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
संघ कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, शिक्षक नेता खजान गिरी, सुरेश चंद्र, डा. सुरेंद्र वर्मा, मधुबाला त्यागी, राखी रस्तोगी, डा. प्रदीप कुमार, राजीव शर्मा, रामअवतार शर्मा, गुलजारी सिंह, सय्यद अरशद अली, मुशाहिद हुसैन, फैसल मशरूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें