फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट से होगी रेलवे की संपति की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अब आसमान से रेलवे की संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जाएगी। सेटेलाइट के जरिये रेलवे की संपत्ति और स्टेशन के इर्द गिर्द अतिक्रमण करने वालों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। साथ ही ये भी जानकारी रहेगी की किस रेल मार्ग पर कहां कार्य चल रहा है। इसके अलावा किस स्टेशन पर कौन सी ट्रेन खड़ी है। रेलवे और इसरो के बीच करार हुआ है। इसके बाद से सभी रेल मंडलों से अपनी अपनी संपत्ति का ब्यौरा जुटाने को कहा गया है। मुरादाबाद रेल मंडल में भी संपत्ति का डाटा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी मंडल की तरह मुरादाबाद रेल मंडल में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। जहां से मुख्य कंट्रोल रूम को संपत्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद मैपिंग के जरिये सेटेलाइट में चिंहित स्थानों को फीड किया जाएगा। इसके बाद रेलवे की सभी संपत्तियाें पर आसानी से नजर रखी जाएगी। अब तक रेलवे की तमाम संपत्तियों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिसके कई मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। डीआरएम एके सिंघल ने बताया कि सेटेलाइट के जरिये संपत्तियों पर नजर रखी जाएगी। मंडल में सभी संपत्तियों का डाटा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें