फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं का कटान हुआ तो भुगतेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा विभाग ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर बकरीद पर गोवंशीय पशुओं के कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी गोवंशीय पशुओं का कटान हुआ तो विहिप इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

गौरक्षा विभाग के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष विपिन कुमार राणा के नेतृत्व में विहिप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। इसमें कहा है कि कानून में प्रतिबंधित होने के बावजूद बकरीद पर कुछ स्थानों पर चोरी - छुपे गोवंशीय पशुओं का कटान किया जाता है। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि ऐसा कहीं न होने पाए। पशुओं के अवशेष सार्वजनिक स्थानों पर डाले जाने का भी विहिप ने विरोध किया है। मांग की है कि पशुओं के अवशेषों को तुरंत गड्ढा खोदकर निस्तारित किया जाए। सार्वजनिक स्थानों व सड़क आदि पर पशुओं का कटान न होने दिया जाए। किसी भी प्रकार की नई परंपरा न डालने दी जाए। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र सिंह, विजयभान सिंह, विपिन गुप्ता, कीर्ति बच्चन, रंजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें