फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीके कालेज में मानदेय नियु क् तयों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

केजीके कालेज में मानदेय शिक्षकों की नियुक्तियों की शिकायत पर सुनवाई करते हुए सूचना आयुक्त ने जिलाधिकारी को बयान दर्ज करने के निर्देश दिए हैं और सुनवाई की आगामी तारीख 29 मई दी है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार ने भी कालेज को नियुक्ति के दस्तावेज भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एसडी द्विवेदी का कहना है कि नियुक्तियों से संबंधित दस्तावेज की फाइल कालेज में नहीं है और जब तक दस्तावेज नहीं मिलते, नियुक्तियों में अनियमितता ही मानी जाएगी। दो-चार दिन में रजिस्ट्रार को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। अभी मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नौ अप्रैल को सूचना आयुक्त के यहां हुई सुनवाई में मैंने वर्ष 2006 में तत्कालीन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच करने और उस समय भी दस्तावेज उपलब्ध न होने की बात कही है। गौरतलब है कि कालेज में वर्ष 2004-05 में मानदेय शिक्षक भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए थे, जिसमें रसायन विज्ञान विभाग के लिए गांव अमीरपुर निवासी डॉ. सत्यवीर सिंह ने आवेदन किया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रबंधन ने आए हुए आवेदनों पर गौर नहीं किया और अपनी पसंद के लोगों के नाम एक लेटर पैड पर लिखकर बिना किसी संबोधन के सीधे निदेशालय में प्रस्तुत कर दिया। निदेशालय ने भी इसी को स्वीकार कर लिखे नामों पर अनुमोदन कर दिया। उन्होंने कालेज से विषयवार योग्यताक्रम उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन कालेज उपलब्ध नहीं करा पाया। उन्होंने इसकी शिकायत राज्यपाल, उच्च शिक्षा निदेशालय, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से की थी। इसके बावजूद सूचना न मिलने पर उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत फिर सूचना मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें