फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मुरादाबाद में बुजुर्ग-बच्ची समेत 16 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 82 साल के बुजुर्ग और छह साल की बच्ची समेत 16 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें सरकारी लैब की जांच में 14 और एंटीजन टेस्ट में दो लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं मंगलवार को 26 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 10672 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि संक्रमण की रफ्तार पहले की तुलना में कम है। इसलिए मरीजों की संख्या में भी गिरावट है। मंगलवार को सरकारी लैब से आई जांच रिपोर्ट में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें 82 साल के बुजुर्ग और छह साल की बच्ची शामिल हैं। इसके अलावा एक गर्भवती भी शामिल है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 10672 हो गई है। 10302 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी चुके हैं। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 202 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें