फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: उद्योग बंधु की बैठक में उठा फायर स्टेशन का मुद्दा

Thu, 27 Jun 2019 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के इस फायर स्टेशनों पर है संसाधनों व मैनपॉवर का टोटा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में बुधवार को उद्यमियों ने एसईजेड में फायर स्टेशन का मुद्दा उठाया। उद्यमियों ने कहा कि पिछले कई साल से यह मांग उठ रही है, इसके बावजूद इस पर अमल नहीं हुआ है। बैठक में उद्यमियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने की मांग उठी।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु की बैठक में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार मंगला ने एसईजेड में फायर स्टेशन का मुद्दा उठाया। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी ने जानकारी दी कि इसके लिए छह जून और 24 जून को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर को पत्र भेजे जा चुके हैं।

नागफनी से दौलतबाग होते हुए बंगला गांव तक सड़कों के क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा भी बैठक में उठा। उद्यमियों ने कहा कि उनके शस्त्र लाइसेंस के आवेदनों पर पुलिस समय से रिपोर्ट नहीं लगा रही है। इस पर डीएम ने पुलिस विभाग को समय से रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी को स्टांप और पंजीकरण विभाग, बाट माप विभाग का एक - एक प्रकरण लंबित मिला। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के स्तर पर 19 प्रकरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 87 तथा निबंधक फर्म सोसायटी एवं चिट फंड के पांच प्रकरण लंबित मिले।

डीएम ने इनके तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए हैं। संयुक्त आयुक्त उद्योग ने सभी उद्यमियों को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर राजेंद्र सिंह सेंगर, संयुक्त आयुक्त उद्योग देशराज गौतम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें