फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगला गांव चौराहे पर जाम, बिजली घर में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीस घंटे से भी ज्यादा समय बीतने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई तो लोगों का सब्र जवाब दे गया। क्षेत्र के लोग दौलत बाग बिजली घर पर घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ को देख कर्मचारी दफ्तर से भाग गए। लोगों ने यहां तोड़फोड़ कर दी। हंगामा करते हुए लोग बगला गांव चौराहे पर पहुंच गए। एक घंटे तक यहां हंगामा होता रहा। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। वहीं, गुरहट्टी चौराहे और तहसील स्कूल के पास भी लोगों ने जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

दौलत बाग बिजली घर से जुड़े क्षेत्र में गुरुवार शाम से बिजली सप्लाई बंद है। रात भर लोगों को बिना बिजली के रहने वाला है। शुक्रवार को भी पूरा दिन बीत गया। लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। बीस घंटे में भी कर्मचारी लाइन और खंभे ठीक नहीं कर पाई। शुक्रवार शाम लोग इकट्ठा होकर दौलत बाग बिजली घर पहुंच गए। भीड़ को देख कर कर्मचारी भाग गए। इसके बाद लोग भीड़ गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर नागफनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत किया। बिजली घर से लोगों को बाहर निकाला गया तो वह बंगला गांव चौराहे पर पहुंच गए और उन्होंने जाम लगा दिया। इसके बाद जमकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उनके साथ भी नोकझोंक शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती देखते हुए जाम खुलवा दिया। इंस्पेक्टर अजय मिश्रा ने बताया कि बिजली न होने की वजह से लोगों ने जाम लगा दिया था। उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया गया है।

ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली गुल
मुरादाबाद। मूंढापांडे में गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार शाम तक बिजली आपूर्ति ठप हुई। आंधी में बिजली लाइन टूटने की वजह से आपूर्ति ठप थी। शुक्रवार शाम लाइन ठीक करने के बाद आपूर्ति चालू की गई तो ट्रांसफार्मर जवाब दे गया। इसके बाद फिर से मूंढापांडे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें