फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बारिश से जनजवीन अस्त व्यस्त, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक जगह जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर गिर गए। जिससे हाईवे से लेकर शहर के अंदर की सड़कों तक जाम लग गया। बिजली व्यवस्था ठप हो गई। पूरे शहर में अंधेरा छा गया। जबकि कुंदरकी में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। आंधी और बारिश का असर रेल संचालन भी पड़ा। मंडल में जगह जगह ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल संचालन बाधित हो गया।
विज्ञापन

दिन भर भीषण गर्मी के बाद गुरुवार बार शाम अचानक मौसम में करवट ली। इसके बाद आंधी और बारिश शुरू हो गई। ये आंधी और बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई। रेलवे हरथला कालोनी में पुराना पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार बाल बाल बच गए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन रोड परे बिजली के खंभे और तार गिर गए। डबल फाटक चौराहे से आगे एक दुकान पर बिजली का खंभा गिर गया। जैन मंदिर के सामने पार्क में पेड़ गिर गए। जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जबकि रास्ता भी बंद हो गया। दिल्ली रोड से लेकर रामपुर दोराहे तक जाम लग गया। कोठीवाल नगर में मोबाइल टावर एक मकान पर गिर गया। गनीमत रही कि टावर की चपेट में कोई नहीं आया। आंधी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। आधी बारिश का असर रेल संचालन पर भी हुआ है। जगह जगह रेल पटरियों पर पेड़ गिरने से रेल संचालन बाधित हो गया। कुंदरकी के महमूदपुर में जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से किसान भोजराम सैनी की मौत हो गई। जबकि बारिश से शहर में जगह जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें