फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरी दीवार, दबी किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आंधी और बारिश के कारण गुरूवार को जाहिद नगर में एक दीवार गिर गई, दीवार के नीचे एक किशोरी दब गई, जिसे बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। किशोरी को गंभीर चोट लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कटघर के जाहिद नगर में रहने वाली तरन्नुम ने बताया कि बारिश की वजह से उनके घर की दीवार गिर गई। दीवार गिरने की वजह से शाहसीन की बहन सायरीन (15) को गंभीर चोट लग गई, उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तरन्नुम ने बताया कि दीवार सायरीन के ऊपर गिर गई थी, वह दीवार के नीचे दब गई थी, जिस वजह से उसके सिर, पीठ, पैर में गंभीर चोट आई है। बमुश्किल उसको दीवार के नीचे से निकाला गया है। देर रात तक उसको होश नहीं आया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी झुलसी
मुरादाबाद। गुरूवार को आंधी, बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से कटघर की सीतापुरी में रहने वाली राध्वी (18) पुत्री सतवीर निवासी झुलस गई। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें