फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद में रुकेंगीं चार जोड़ी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के नजीबाबाद में चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का निर्णय लिया है। नजीबाबाद से नजीबाबाद से आठ किलोमीटर की दूरी पर जोगीरम्पुरी में एक दरगाह पर धार्मिक मेले का आयोजन होगा। जिसमें प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के लोग भी पहुंचते हैं। मेले का आयोजन सात से दस जून के बीच चलेगा। जिसमें बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। जिससे ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ेंगी। नजदीकी रेलवे स्टेशन नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ पहुंचेगी। जिसे देखते हुए यहां चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बढ़ा दिया है। हावड़ा से हरिद्वार के बीच चलने वाली कुंभ एक्सप्रेस (अप व डाउन), हावड़ा से देहरादून के बीच चलने वाली उपासना एक्सप्रेस (अप व डाउन), हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस (अप व डाउन) और डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस (अप व डाउन) ट्रेन नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकी जाएगीं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए बुकिंग कार्यालय के दोनों काउंटर तीनों पाली में चलाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन पर लगीं दोनों एटीवीएम मशीन भी बराबर कार्य करेगी। जबकि भीड़ को नियंत्रण करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी भी तैनात की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें