फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर लीकेज से लगी आग, मां- बेटी और बेटा झ़लसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के भोला सिंह की मिलक गांव में मंगलवार सुबह छह बजे गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। जिससे मां-बेटी और बेटा बुरी तरह से झुलस गए। परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से गंभीर हालत में उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भोला सिंह की मिलक में अनूप सिंह का परिवार रहता है। अनूप सिंह पीतल फर्म में पॉलिश का काम करता है। अनूप सिंह के घर में पत्नी पूजा (28), बेटा अमन (04) और 14 माह की बेटी रिया है। अनूप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे पूजा जागी और रसोई में चाय बनाने की तैयारी शुरू कर दी। पूजा ने चूल्हे को नीचे फर्श पर रख लिया था। महिला के पास ही उसकी बेटी रिया और बेटा अमन भी मौजूद था। जबकि पति अनूप सिंह कमरे में था। इसी दौरान पूजा ने चाय बनाने के लिए माचिस की तीली जलाई। अचानक गैस सिलिंडर लीकेज की वजह से आग लग गई। आग की चपेट में महिला और उसके बच्चे आ गए। तीनों आग से बुरी तरह से झुलस गए। महिला और बच्चों की चीख पुकार सुनकर अनूप सिंह कमरे से बाहर निकल आ गए। उन्होंने महिला और बच्चों के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। लेकिन तब तक तीनों के शरीर बुरी तरह से झुलस चुके थे। कुछ ही देर में घर में आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। गैस सिलिंडर को घर से बाहर फेंक दिया गया। जबकि आग से झुलसे मां और बच्चों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां कुछ देर इलाज कराने के बा द परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर चले गए। यहां इलाज कराने के बाद परिजन तीनों को घर वापस ले आए हैं।

खाना बना रही महिला आग से झुलसी
मुरादाबाद। कटघर के गाड़ीखाना मोहल्ले में सोमवार रात खाना बना रही महिला आग से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ीखाना मोहल्ले में अमन गुप्ता का परिवार रहता है। अमन ने बताया कि पिछले दो दिन से गैस सिलिंडर में दिक्कत हो रही थी। मंगलवार को सिलिंडर ठीक कराना था। उन्होंने बताया कि सोमवार रात उनकी पत्नी विनीता खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर से लीक हो रही गैस से आग भड़क गई और विनीता आग की चपेट में आकर झुलस गई। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन आ गया और उन्होंने महिला को आग की लपटों से बचाया। लेकिन तब वह बुरी तरह से झुलस गई थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें