फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन खराबी से एक घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद-चंदौसी पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया। ट्रेन रवाना नहीं हुई तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद-चंदौसी (54312) पैसेंजर ट्रेन मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे चंदौसी जाने के लिए रवाना हुई। कुछ दूरी पर चली। इसी बीच इंजन जवाब दे गया। जिस कारण ट्रेन खड़ी हो गई। काफी प्रयास के बाद ही इंजन ठीक नहीं हो पाया तो चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देकर दूसरे इंजन की मांग की। तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन चेक किया। तब पता चला कि कंप्रेशर रूम में पानी लीकेज हो रहा था। जिस कारण इंजन लोड नहीं ले पाया रहा था। काफी देर बाद भी ट्रेन आगे के लिए रवाना नहीं हुई तो यात्री कोच से बाहर निकल आए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी जवान मौके पर पहुंच गए और उन्होंने यात्रियों को समझाकर उन्हें शांत किया। इसके बाद दूसरा इंजन मौके पर भेजा गया। सुबह साढ़े आठ बजे दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें