फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडिएंट वार्मर मशीन तापमान नहीं बताती और फोटो थैरेपी मशीन पीलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मातृ और शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए करोड़ों रुपये की लागत की रेडिएंट वार्मर और फोटो थैरेपी मशीनें घटिया गुणवत्ता की महिला जिला अस्पताल भेजी गईं। शासन तक गड़बड़ी की शिकायत के बाद मशीनों का इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक रेडिएंट वार्मर मशीन नवजात का सही तापमान नहीं बताती और फोटो थैरेपी मशीन पीलिया की बीमारी से शिशु का बचाव नहीं करती है। मुरादाबाद के आधुनिक प्रसव केंद्र समेत अमरोहा, बिजनौर समेत 34 जिलों के जिला अस्पतालों में यह मशीनें भेजी गई थी। महिला जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कल्पना ने शासन को प्रकरण की रिपोर्ट भी भेजी है।
विज्ञापन

सूबे 34 जिलों में मातृ व शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक प्रसव केंद्र बनाए गए। मुरादाबाद महिला अस्पताल में भी इसकी बिल्डिंग बन चुकी है। यहां नवजात बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से मार्च 2019 में मशीनें आईं। इनमें 12 रेडिएंट वार्मर और छह फोटो थैरेपी मशीनें दी गईं। कारपोरेशन ने इन उपकरणों को टेक्नो मेडिकल इंडिया एजेंसी से खरीदकर अस्पताल को भेजा था। मगर उपकरणों में तकनीकी कमियां आने के कारण कारपोरेशन से उनके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

मैनुअल तापमान में मिला था काफी अंतर
रेडिएंड वार्मर नवजात शिशु का तापमान नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मगर कारपोरेशन की ओर से भेजे गए वार्मर में शिशु का तापमान ठीक नहीं आ रहा था। स्टाफ के मैनुअल तरीके से लिए गए तापमान में काफ ी अंतर मिला था। फ ोटो थैरेपी मशीनें नवजात को पीलिया से बचाने के लिए इस्तेमाल होती हैं। लेकिन यह मशीन भी सही काम नहीं करती मिली है।
विज्ञापन


इन जिलों में भेजी खराब मशीनें
मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, गोरखपुर, आजमगढ़, बागपत, बलिया, जौनपुर, मऊ, कानपुर देहात, बाराबंकी, गाजियाबाद, गोंडा, बदायूं, मेरठ, आगरा, मैनपुरी, रायबरेली, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, बरेली, इटावा, सुल्तानपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, इलाहाबाद, बुलंदशहर, फैजाबाद, औरेया, आंबेडकरनगर, कन्नौज, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीर नगर।
00
मार्च 2019 में हमारे पास 12 रेडिएंट वार्मर और 6 फोटो थैरेपी मशीन आई हैं। लेकिन तकनीकी खराबी मिलने पर उन्हें गोदाम में रखवा दिया गया है। इनके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। शासन को भी अवगत कराया गया है। - डॉ. कल्पना, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें