टांडा। संग्रह अमीनों और तहसील अधिकारियों ने प्रथमा बैंक के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में संयुक्त बकाया वसूली अभियान चलाया। इससे पूर्व उप जिलाधिकारी टांडा ने समस्त संग्रह अमीनों की टीम बनाकर प्रथमा बैंकों के लंबित चल रहे बड़ी मात्रा में वसूली प्रमाण पत्रों की समीक्षा की।
शुक्रवार को तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी टांडा और तहसीलदार टांडा ने प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हुकुम सिंह, सत्य प्रिय सक्सेना, शाखा प्रबंधक प्रथमा बैंक टांडा प्रदीप पचौरी समेत तहसील और बैंक के अधिकारी मौजूद रहेे। बैठक में उप जिलाधिकारी टांडा मान सिंह पुंडीर, तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना समेत समस्त संग्रह अमीनों को टीमें बनाकर प्रथमा बैंक के लंबित चल रहे बड़ी मात्रा में वसूली प्रमाण पत्रों की समीक्षा की गई। जिसमें लापरवाही बरतने पर दो संग्रह अमीनों को फटकार लगाई। वसूली शत-प्रतिशत करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी ने चेताया की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शाखा प्रबंधक के साथ सुबह रोजाना बकाएदारों को पकड़ वसूली करने के निर्देश दिए।