बहजोई। किसान संघर्ष समिति अराजनैतिक के तत्वावधान में पदाधिकारियों व किसानों ने अपनी मांगों के लिए कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट पर सौंपा।
मंगलवार की सुबह 10 बजे सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि मंडियों में धान व गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दर पर खरीदने वाले व्यापारियों को सजा का प्रवाधान किया जाए। स्वामीनाथन की रिपोर्ट को शीघ्र लागू किया जाए। चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाए। आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, डीजल, उर्वरक खाद व कीटनाशक दवाओं की कीमत घटाई जाएं। प्रधानमंत्री आवास व शौचालयों के निर्माण में लगाई जा रही घटिया सामग्री की जांच कराई जाए। ज्ञापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा तथा राष्ट्रीय महासचिव डा. मंगल सैन सैनी, श्रीकृष्ण शर्मा समेत अन्य किसान मौजूद रहे।