फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को बहनों ने बांधी राखियां, लिया सुरक्षा का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली, थाना प्रभारियों समेत सभी उप निरीक्षकों, पुलिस क र्मियों ने बहनों से राखियां बंधवाकर उन्हें पूरी सुरक्षात्मक माहौल देने का बचन दिया। चंदौसी में वूमेन पावर लाइन की जिला कोआर्डिनेटर संगीता भार्गव की अगुवाई में विकलांग साजिदा-बी, रूपाली, शब्बे नूर, निशा, रश्मि, रेखा, रूही, अंजलि आदि कई पावर एंजिल्स ने कोतवाली जाकर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार समेत सभी निरीक्षकों, उप निरीक्षकों, पुलिस कर्मियों की राखी बांधी। पुलिस कर्मी भाइयों ने बहनों को गिफ्ट दिए। साथ ही सुरक्षा का बचन भी दिया। थाना कुढ़ फतेहगढ़ में पुलिस ने स्कूली छात्राओं से राखियां बंधवाईं। थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा, एस आई बी पी सिंह आदि पुलिसकर्मियों ने स्कूली छात्राओं से राखियां बधवाई। बनियाठेर थाने में भी थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों ने बहनों से राखियां बंधवाईं।
विज्ञापन


मुस्लिम भाइयों ने भी बंधवाई राखियां
चंदौसी। भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर सपा लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव मोहम्मद खुशनवाज खां व उनके साथियों को हिंदू बहनों ने राखियां बांधी। दर्जनों बहनें हर साल की तरह इस साल भी खुशनवाज खां के राज मोहल्ला स्थित आवास पर पहुंची। यहां मुस्लिम भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांधी। भाइयों ने बहनों को सुरक्षा का बचन देने के साथ साथ गिफ्ट भी दिए। इस मौके पर मुशफिक अली, आसिफ खां, नूर नवाज खां, आगा खां, फिरोज खां, रजा अली, अन्ना खां, शाहरुख मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें