फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में बारिश के बीच स्नेह और प्यार से मना रक्षा बंधन पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षा बंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु की कामना की। नगर और क्षेत्र में रक्षा बंधन पर सुबह से ही बारिश के बीच बहनें अपने भाईयों के घर पहुंचने लगीं। उन्होेंने अपने भाईयों के माथे पर रोली और चावल से तिलक किया। कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा कराकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उन्हें उपहार दिया। रक्षा बंधन का पर्व देर शाम तक चला। राखी, मिठाई और फल विक्रेताओं की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें