फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ में रोडवेज बस स्टैंड को नहीं मिल रही भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर में रोडवेज बस स्टैंड के लिए भूमि नहीं मिल पा रही है। इससे देखकर लगता है कि कांठवासियों के लिए रोडवेज बस स्टैंड सपना ही बनकर रह जाएगा।
विज्ञापन

कांठ एक प्राचीन और व्यवसायिक नगरी होने के साथ मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर बसी है। यहां से होकर रुपैडिया, नैपालगंज, कानपुर, देहरादून, पंजाब, अमृतसर, हरिद्वार, बहराइच, लखनऊ, सहारनपुर, चंडीगढ़ आदि लंबी दूरी बसे होकर गुजरती हैं। दिन भर लोकल बसें भी चलती रहती हैं। यहां के व्यापारियों को कारोबारी सिलसिले में बाहर आना जाना रहता है। लेकिन यहां पर रोडवेज बस स्टैंड न होने के कारण बसों को सड़क पर खड़ी कर यात्रियों को चढ़ाया उतारा जाता है। लंबे समय से नागरिक व क्षेत्रवासी रोडवेज बस अड्डे की मांग करते आ रहे थे। पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक राजेश कमार सिंह उर्फ चुन्नू ने शासन स्तरपर पैरवी की और इस समस्या को परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री के सामने रखा। विधायक के प्रयास से कांठ में रोडवेज बस स्टैंड स्वीकृत हो गया। शासन ने पिछले दिनों तहसील प्रशासन को पत्र भेजकर रोडवेज बस स्टैंड के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने को कहा था। लेकिन तहसील प्रशासन भूमि उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। बुधवार को विधायक चुन्नू ने कहा कि भूमि उपलब्ध करवाने के लिए वह भी प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में तहसीलदार और उपजिलाधिकारी से वार्ता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें