फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमरी कलां में फिर चोरी हुई नया ट्रांसफार्मर की क्वाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। चोर उमरी कलां से एक और विद्युत ट्रांसफार्मर का कीमती सामान चोरी करके ले गए। एक महीना पळले भी यहां से एक नया ट्रांसफार्मर चोरी किया गया था। चोरों ने एक महीने में आईपीडीएस योजना के तीन ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए हैं।
विज्ञापन

बुुधवार की रात्रि उमरी कलां के मोहल्ला पछईयान में आईपीडीएस योजना के तहत नहर के पास स्थापित किए गए 250 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर को तोड़कर चोर उसके अंदर से कीमती क्वाइल चोरी करके ले गए। एक महीना पहले भी चोर उमरीकलां में अमरोहा मार्ग पर रखे 250 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर को गिराकर उसके अंदर से क्वाइल चुराकर ले गए थे। बीस दिन पहले कांठ कस्बे के मोहल्ला महमूदपुरा में रखे गए 250 केवीए के नए ट्रांसफार्मर को इसी प्रकार तोड़कर चोर क्वाइल चुराकर ले गए थे। कांठ और उमरी कलां नगर पंचायतों में संपूर्ण विद्युतीकरण योजना के तहत कार्य चल रहा है। एक महीने में इस योजना के तीन ट्रांसफार्मर चोरी होना बड़ी बात है। इससे भी शर्मनाक बात यह है कि रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ट्रांसफार्मर चोरों को पकड़ नहीं पाई है। न ही चोरी गया माल ही बरामद कर पाई है। ठेकेदार बुधवार की रात को चोरी हुए ट्रांसफार्मर की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें