ठाकुरद्वारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को हुई आशाओं की मासिक बैठक में समय से मानदेय और डिलीवरी के बाद महिला को घोषित प्रोत्साहन राशि समय से नहीं मिलने का मामला उठा। आशाओं ने हंगामा करते हुए कहा कि वे अपनी ड्यूटी को ईमानदारी और मेहनत से करतीं हैं, लेकिन उन्हें समय से मानदेय नहीं मिल पाता हैं। अधीक्षक डा. अंशुमाली ने संबंधित कर्मचारियों को समय से भुगतान की प्रक्रिया में सुधार करने के निर्देश दिए।