चंदौसी। हिंदू हृदय सम्राट समिति ने पांच रुपये में गरीब व असहाय लोगों को भरपेट भोजन की शुरुआत की है। पहले ही दिन भोजन लेने के लिए लोगों की खासी भीड़ लग गई। बुधवार को समिति ने स्टेशन रोड स्थित पुुरानी कचहरी के बाहर अपनी ड्रीम योजना की शुरुआत की। समिति ने गरीब व असहाय लोगों को पांच रुपये में भरपेट भोजन की शुरुआत की है। समिति के संस्थापक मयंक गुप्ता ने बताया कि यह शुरुआत जनहित के लिए शुरूकी है। समाज में काफी लोग ऐसे होते है कि उन्हे कम पैसे होने के कारण भोजन नहीं मिलता है। समिति मात्र पांच रुपये में ऐसे लोगों भरपेट भोजन कराएगी। समिति का मुख्य उद्देश्य है कि शहर का कोई व्यक्ति भूूखा न रहने पाए।
प्रदेश अध्यक्ष अमिल गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि यह शुरुआत गरीब व असहाय लोगों के लिए की गई है। जिससे उन्हें आसानी से भोजन प्राप्त हो सके। संस्था आने वाले समय में यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में शुुरूकरने के प्रयास में है। इस दौरान राज्यमंत्री गुलाब देवी, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, सागर गुप्ता, विनय कुमार, संतोष कुमार, रचित बंसल, पवन गुप्ता, प्रवीन रत्नम, नरेश अग्रवाल, सुमंत गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, यश कटारिया, मनोज गुप्ता, दिलीप गौड़, राहुल अग्रवाल, अंकुर गोयल, शिवम अग्रवाल, अनुपम शर्मा, संजय बंसल, योगेश गोल्डन, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।