फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण-छात्रों को जल संरक्षण के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला घटलेश्वर स्थित बाबूराम इंटर कालेज में जायंट्स ग्रुप आप महिला नवशक्ति के तत्वावधान में जल संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को जल संरक्षण के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

कालेज में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट के माध्यम से छात्रों को बारिश के जल संचय की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि वर्षा के जल का संचय अगर सब लोग मिलकर करे तो हमें पानी की कोई किल्लत नहीं रहेगी और जल स्तर भी सही रहेगा। इसके लिए स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। वर्षा का जल जितना किसान के लिए उपयोगी है उससे कहीं अधिक आम आदमी के लिए भी है। इसलिए सभी वर्षा के जल का संचय करेगें तो हमारे लिए बेहतर होगा। इस दौरान छात्रा ने भी जल संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में लता गोयल, मीनू वार्ष्णेय, चित्रा अग्रवाल, सरोज शर्मा, सरोज उपाध्याय, नीता सिंह, सुमन अग्रवाल, अभिलाष के अलावा संगीता, शशि प्रभा, एकता, शिल्पी, प्रिया, पूजा, फखरे आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें