मिलक। भाकियू की पंचायत में शौचालय निर्माण का मुद्दा गूंजा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। क्षेत्र के करींगा गांव में बुधवार को भाकियू के मंडल महासचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें गांव में स्वच्छता मिशन पर सवाल उठाया।वक्ताओं ने कहा कि गांव में शौचालय का काम शुरू नहीं हो पाया है।ग्रामीण खुले में शौच को जा रहे हैं। शौचालय का निर्माण चालू न होने पर दो अगस्त से क्षेत्र पंचायत परिसर में आंदोलन की चेताबनी दी गई है। बैठक में पूरनलाल गंगवार, इंतजार हुसैन, सरफराज हुसैन, राज मोहन तिवारी, दिनेश गंगवार, प्रमोद गुप्ता, निर्मल पटेल, नत्थू लाल,चंद्र प्रकाश, परशुराम, पवन कुमार, जीवन राम, फूल चंद्र, भजन लाल थे।