फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनवाल वैश्य सेवा समिति की बैठक में रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जनपदीय बरनवाल वैश्य सेवा समिति की बैठक नया बाजार में आयोजित की गई। शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ किया गया। संरक्षक हरिबाबू गुप्ता ने कहा कि सरकार की ओर से पॉलिथीन पर लगाया गया प्रतिबंध एक सराहनीय कदम है। हम सबको मिलकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। जिलाध्यक्ष रामजय पाल गोयल ने भी विचार रखे। संचालन राजीव कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार डैनी, जिला संयोजक नरेश दत्त गुप्ता, राजकुमार गोयल, चंद्रभान गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रवीन आर्य, संजय गोयल व सचिन कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में किया कार्यकारिणी का विस्तार
बहजोई। मानव सुरक्षा एसोसिएशन की बैठक नया बाजार में आयोजित की गई। जोनल अध्यक्ष बलवीर सिंह यदुवंशी ने कहा कि मानव हित में कार्य करते हुए एसोसिएशन कमजोर व निसहाय लोगों का सहयोग करेगी। जिलाध्यक्ष हरीश कठेरिया ने कहा कि मनुष्य के जन्म लेने के बाद से ही मानव अधिकारों की शुरूआत हो जाती है। जोनल अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष ने जिला महिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें चंद्रकांती को जिला उपाध्यक्ष, ज्योति शर्मा को जिला सचिव, आशा शर्मा को जिला प्रवक्ता, शालू राघव को जिला प्रचार मंत्री, चंचल वार्ष्णेय को जिला सचिव, रजनी शर्मा को जिला महासचिव, पीयूष वार्ष्णेय को जिला उपाध्यक्ष व अंजू वार्ष्णेय को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। स्वतंत्र पाल, सतेंद्र पाल गुप्ता, धैर्य वार्ष्णेय, रतनलाल, मंजू गुप्ता, रश्मि गोयल, रेनू गुप्ता, बिनीता, कमलेश व अंशू मौजूद रहे। अध्यक्षता सतेंद्र पाल गुप्ता ने तथा संचालन ज्योति शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें