सपा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पर सास-बहू ने किया मतदान
मिलक। सपा ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सास-बहू ने मतदान किया। सपा ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के खिलाफ अविश्वास पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार की पुत्र वधू दर्शिता गंगवार बीडीसी सदस्य हैं। सास-बहू दोनों ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मतदान किया।
-------
सपा प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 54 सहायक मिले
मिलक। सपा के अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान को लेकर 54 बीडीसी सदस्यों को सहायक दिए गए। जिसमें 15बीडीसी सदस्य बीमार हो गए और 39 निरक्षर निकले। सपा के ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने पर मतदान होना पहले ही तय माना जा रहा था। मतदान के लिए 39 निरक्षर बीडीसी सदस्यों ने प्रशासन से सहायक मांगे। जिनको एसडीएम ने स्वीकृत कर दिया। जबकि 15 बीडीसी सदस्य मतदान से पहले बीमार हो गए। उन्होने अपनी बीमारी का हवाला देकर एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता से सहायक मांगे। उन्होंने मेडिकल के आधार पर सभी 15 को सहायक उपलब्ध कराए। सहायक लेने वाली महिलाओं में 26 महिलाएं और 28 पुरूष बीडीसी सदस्य रहे।